Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   To prove his status, he took off his shoes and clothes at the Collectorate.

Muzaffarnagar News: हैसियत के लिए कलक्ट्रेट में उतार दिए जूते और कपड़े

Sat, 14 Nov 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
To prove his status, he took off his shoes and clothes at the Collectorate.
कलेक्ट्रेट में रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर कपड़े उतार कर विरोध दर्ज कराता ठेकेदार का बेटा। वीडि
मुजफ्फरनगर। हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे ठेकेदार के बेटे ने राजस्व विभाग के लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में हंगामा किया। ठेकेदार ने अपने कपड़े और जूते उतारकर राजस्व सहायक की मेज पर रख दिए और अर्धनग्न अवस्था में विरोध जताया। ठेकेदार और लिपिक के बीच नोकझोंक भी हुई। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे बिनेश मौर्य ने बताया कि उसने अपने पिता के नाम से करीब 55 लाख रुपये का हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। काफी दिन बीत जाने के बावजूद प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। वह कई बार कलक्ट्रेट के चक्कर लगा चुका है लेकिन उसे हर बार निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह लंबित आवेदन की स्थिति जानने के लिए कलक्ट्रेट के राजस्व विभाग में तैनात राजस्व सहायक लिपिक कुलदीप कुमार के पास पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान लिपिक ने उससे 20 हजार रुपये की लोकवाणी रसीद कटवाकर लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का दावा है कि इससे पहले वह दो हजार रुपये की सरकारी फीस जमा कर इसी तरह का हैसियत प्रमाणपत्र बनवा चुका है। आरोप है कि जब उसने बढ़ी हुई फीस का आधार और नियम पूछे तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी बात को लेकर लिपिक और उसके बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर बिनेश ने अपने कपड़े और जूते उतारकर राजस्व सहायक की मेज पर रख दिए। इसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में विरोध करने लगा। कुछ देर बाद वह खुद ही कपड़े उठाकर चला गया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बताया कि नियमानुसार रशीद कटवाने के लिए कर्मचारी ने कहा था लेकिन आवेदक रुपये जमा कराने से इन्कार कर रहा था। इसके बावजूद मामले की जांच कराई जाएगी।

-------
ये बोले राजस्व सहायक
राजस्व सहायक कुलदीप कुमार का कहना है कि प्रमाणपत्र के लिए अलग-अलग हैसियत के आधार पर लोकवाणी विभाग की रसीद कटवाई जाती है। हैसियत के आधार पर रसीद कटवाने के लिए कहा गया तो युवक ने हंगामा कर दिया। कानून की जानकारी दी गई लेकिन वह सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed