फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP election 2022: Home Minister Amit Shah reaches Muzaffarnagar, will do public relations with traders

UP election 2022 : मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए

Sat, 29 Jan 2022 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Jan 2022 04:55 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में पीड़ितों को आरोपी और आरोपियों को पीड़ित बनाया गया है। वह पश्चिमी की जनता से पूछने आए हैं कि क्या दंगे भूल गए। बताया गया कि दोपहर बाद गृहमंत्री नई मंडी क्षेेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक मंडप में मुलाकात व बैठक करेंगे।

विज्ञापन
UP election 2022: Home Minister Amit Shah reaches Muzaffarnagar, will do public relations with traders
amit shah - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में पीड़ितों को आरोपी और आरोपियों को पीड़ित बनाया गया है। वह पश्चिमी की जनता से पूछने आए हैं कि क्या दंगे भूल गए। जाट समाज सभी सुरक्षाबलों और सेनाओं में है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के लोग मिले। वीरों की भूमि है। देश की सुरक्षा के लिए जान देने में पीछे नहीं हटी।

विज्ञापन


भाजपा भी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखी। दस साल तक सोनिया और मनमोहन सिंह की सरकार थी। उन्हें सपा और बसपा ने भी समर्थन दिया। तब देश में आलिया, मालिया और जमालिया आते थे, लेकिन दिल्ली के नेतृत्व को कानों पर जूं तक नहीं रेंगती थी। देश को सपा, बसपा और कांग्रेस सुरक्षित नहीं रख सकती। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम बैठ जाएंगे
गृहमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव और जयंत सिंह का साथ मतगणना तक है। इसके बाद जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम बैठ जाएंगे। अभी आजम जेल में है, फिर जयंत जी नहीं रहेंगे। अतीक अहमद और आजम आएंगे।

इन महापुरुषों को दिया सम्मान
गृहमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। बागपत के टांडा-रमाला रोड का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और  दादी चंद्रो तोमर के नाम पर सड़कों का नाम रखा।

गृहमंत्री अमित शाह आज शिव चौक के आसपास के व्यापारियों से जनसंपर्क करेंगे। व्यापारियों से मुलाकात भी करेंगे। इसके लिए शिव चौक को गुब्बारों से सजाया गया है। इसी के चलते पुलिस अधिकारी भी अलर्ट हैं। बताया गया कि दोपहर बाद गृहमंत्री नई मंडी क्षेेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक मंडप में मुलाकात व बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed