फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: A dead body of baby child has found of in near police station in Muzaffarnagar

खौफनाक: थाने से 300 मीटर दूर पड़ी मिली मासूम बच्चे की लाश, आरोपी चाचा बोला- मैंने मार डाला, सामने आई बड़ी वजह

Thu, 02 Sep 2021 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Sep 2021 12:07 AM IST
सार

थाने से 300 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में मासूम बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं आरोपी चाचा ने पूछताछ में बताया कि उसने ही मासूम बच्चे की हत्या की है। उसे वारदात के बाद कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन
UP Crime News: A dead body of baby child has found of in near police station in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के गांव भौराकलां में बुधवार शाम पांच साल के बच्चे संदेश उर्फ काला की उसके चाचा अनुज ने ईंट से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
संदेश गांव भौराकलां निवासी दीपक का पुत्र था। दीपक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। संदेश शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने चाचा अनुज के साथ घर से निकला था। बच्चा के रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी बीच अनुज अकेला घर लौट आया, परिजनों ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो वह बोला, तलाश लो, कहीं पड़ी होगी उसकी लाश। इसके बाद फिर से तलाश की गई तो रात करीब नौ बजे थाने से 300 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में संदेश का लहूलुहान शव मिला। उसके सिर में गंभीर चोटें लगीं थीं। 
विज्ञापन

 
सीओ फुगाना शरद चंद्र शर्मा का कहना है कि बच्चे का शव मिल गया है। उसके चाचा को भी पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी नशे का आदी है। बुधवार सुबह घर से कुछ रुपये गायब होने पर उसका बच्चे के पिता के साथ विवाद हुआ था। परिजनों ने इस बारे में अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोला हत्यारोपी, तलाश लो, कहीं पड़ी होगी उसकी लाश
भतीजे संदेश की बेरहमी के हत्या करने का अनुज को कोई मलाल नहीं था, घर पहुंचने पर परिजनों ने बालक के बारे में पूछा तो बोला, तलाश लो, कहीं उसकी लाश पड़ी होगी। यह सुनकर परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। परिजन बदहवास हालत में बच्चे को तलाशने पहुंचे तो थाने से तीन सौ मीटर दूर प्लाट में उसका लहूलुहान शव मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
आरोपी चाचा बोला- मैंने संदेश को मार डाला
संदेश का पिता दीपक गांव भौराकलां का रहने वाला है और गांव में मजदूरी करके अपनी गुजर बसर करता है। संदेश उनका मझला बेटा था, उससे बड़ा एक बेटा है और सबसे छोटी बेटी है। दीपक के अनुज के अलावा दो भाई और भी है। पुलिस का कहना है कि अनुज नशे का आदी है और आए दिन रुपयों के लिए उनमें झगड़ा होता रहता था। बुधवार सुबह भी कुछ रुपये गायब होने पर झगड़ा हुआ था, दीपक का शक था कि रुपये अनुज ने लिए है। इसी की खुन्नस में वह बुधवार शाम करीब 5.30 बजे दीपक के बेटे संदेश उर्फ काला (5 वर्ष) को अपने साथ बुलाकर ले गया। रात आठ बजे तक वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान अनुज घर लौट आया और पूछने पर कहा कि उसने संदेश को मार दिया। उधर, पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed