फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tyagi society boycotted Mangeram by meeting

त्यागी समाज ने बैठक कर मांगेराम का किया बहिष्कार

Tue, 20 Sep 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tyagi society boycotted Mangeram by meeting
छपार (मुजफ्फरनगर)। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण के चलते उनकी पत्नी अन्नु त्यागी ने विनय त्यागी उर्फ टिंकू से खतरा बताते हुए नोएडा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके विरोध में त्यागी समाज की एक सभा कुतुबपुर में हुई। विनय त्यागी ने समाज से सहयोग की अपील की। वहीं, बैठक में मेरठ धरने पर बैठे मांगेराम त्यागी का बहिष्कार करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को गांव कुतुबपुर में अमित उर्फ टिंकू के आवास पर गांव बरला, बलौदा, महरायपुर, घुमावटी, सहोजनी तगान, खाईखेड़ी, रेई, भैसानी व बिजनौर के सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। नोएडा में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला उठाते हुए पूर्व प्रमुख निशी त्यागी के पति विनय त्यागी ने समाज के सामने अपनी पीड़ा रखी। कहा कि वह श्रीकांत त्यागी को जानता नहीं ओर न ही कभी मिला है। रिपोर्ट दर्ज कराकर उसके विरुद्ध एक षड्यंत्र रचा जा रहा है। क्योंकि उसे भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिया है। यह सब सिक्योरिटी लेने के लिए षड्यंत्र हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान हरिओम ने कहा कि नोएडा की सभा में शासन, प्रशासन को पंद्रह दिन का समय दिया था फिर बीच में ही मेरठ कमिश्नर आफिस पर धरना क्यों दिया गया। मांगेराम त्यागी राजनीति चमकाने को धरना दे रहे हैं। बैठक में टिल्लू त्यागी, उमेश त्यागी, नवीन प्रधान, सतपाल, तेल्लू, दुष्यंत, डाक्टर मदन, रजनीश, आशीष त्यागी, विचित्र त्यागी, प्रभात, विनोद, बिट्टू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed