{"_id":"6521ab7dec8ccb3ad401bc14","slug":"two-teams-have-camped-in-prayagraj-search-for-two-accused-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-9086-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रयागराज में दो टीमों ने डाला है डेरा, दो आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रयागराज में दो टीमों ने डाला है डेरा, दो आरोपियों की तलाश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर नकली मार्कशीट बनाकर देने के मामले में फरार चल रहे उप्र राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के कर्मचारी शांतिपुरम प्रयागराज निवासी राकेश कुमार व थानाभवन के सोहजनी निवासी अब्दुल रहीम की तलाश में पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन अभी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
शहर कोतवाली पुलिस ने नगर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली मार्कशीट आदि शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किए थे। उनके दो साथी अभी फरार है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य उप्र राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के कर्मचारी राकेश कुमार निवासी शांतिपुरम जिला प्रयागराज और दूसरा अब्दुल रहीम, निवासी सोहजनी थानाभवन जिला शामली अभी फरार हैं।
प्रयागराज में दो टीम भेजी गईं हैं। शनिवार को दोनों आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। फरार अब्दुल रहीम गिरोह का मुखिया है। राकेश फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों को असली दिखाने के लिए उन्हें विद्यालय की सरकारी वेव साइड पर अपलोड करता है। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने पर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चल सकेगा।