फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two hours jam on GT Road due to potholes in the road

Muzaffarnagar News: सड़क में गड्ढों के कारण जीटी रोड पर लगा दो घंटे जाम

Fri, 25 Aug 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two hours jam on GT Road due to potholes in the road
खतौली के गांव भैंसी में जीटी रोड पर गडढे होने तथा निर्माण सामग्री पडा होने से यातायात प्रभावित 
गांव भैंसी में बारिश के चलते सड़क बन गए है गहरे गड्ढे
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने रूट डायवर्ट कर जाम खुलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैंसी में बारिश के चलते सड़क में बने गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण जीटी रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिसकर्मियों ने रूट डायवर्ट कर जाम खुलवाया।
गांव भैंसी में जीटी रोड पर सड़क में गहरे गड्ढे हो गए। गड्ढ़ों को भरने के लिए डाली गई मिट्टी से कीचड़ हो गया। इसके अलावा सड़क पर निर्माण सामग्री डाले जाने से बृहस्पतिवार को वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने गंगनहर पुल पर बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्जन किया। पुलिस ने एक साइड से वाहनों का निकाल कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

करीब आठ दिन पूर्व इसी स्थान पर गड्ढों को बचाने के प्रयास में गांव चुडि़याला निवासी बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे नाले की व्यवस्था नहीं है। पानी की निकासी न होने के कारण सड़क पर जलभराव रहता है। इससे भारी वाहनों के आवागमन से सड़क टूट जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करा कर खड़ंजा लगवाया था। खड़ंजे के आगे की सड़क नीची है। ग्रामीणों ने सड़क को ऊंचा उठा कर निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed