फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two elderly teachers sentenced to 20-20 years for raping a girl child in school

आखिर पीड़िता को मिला इंसाफ: अदालत ने सुनाई 20-20 साल की सजा, बुजुर्ग शिक्षकों ने छात्रा के साथ की थी दरिंदगी

Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : आखिर पीड़ित छात्रा को इंसाफ मिल गया है। अदालत ने बुजुर्ग शिक्षकों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। दोनों शिक्षकों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की की थी।

विज्ञापन
Two elderly teachers sentenced to 20-20 years for raping a girl child in school
आरोपियों को मिली सजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के स्कूल में नौ साल की मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले दो बुजुर्ग शिक्षकों को अदालत ने 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। वारदात के 16 माह बाद फैसला आया। विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के निजी स्कूल में दो मार्च 2022 को नौ साल की मासूम के साथ शिक्षक राजकुमार शर्मा और उदयपाल ने दरिंदगी की थी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। तीन मार्च को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने की। मंगलवार को अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाया। दोनों दोषियों को 20-20 साल के कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी राजकुमार शर्मा सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त होकर निजी स्कूल का संचालन कर रहे थे और पढ़ा भी रहे थे।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed