{"_id":"6afa074fc243df2419098348","slug":"aqi-338-districts-air-was-the-most-polluted-in-the-ncr-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-185340-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्यूआई 338 : एनसीआर में सबसे प्रदूषित रही जिले की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्यूआई 338 : एनसीआर में सबसे प्रदूषित रही जिले की हवा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोहरा बढ़ने के साथ ही जिले में वायु प्रदूषण का ग्राफ खतरनाक स्तर पर पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 रिकॉर्ड किया गया। यह एनसीआर क्षेत्र में सर्वाधिक खराब हवा रही। सांस और अस्थमा रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पालिका की ओर से शहर में एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कराया गया।
जनपद के वातावरण में प्रदूषक कणों का स्तर खतरनाक बना हुआ है। बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर एमडीए, जल निगम सहित करीब 20 विभागों और अधिकारियों को ग्रेप-3 की पाबंदियों का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 रहा, जबकि शाम के समय यह 317 दर्ज किया गया। बुढ़ाना मोड़ स्थित वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र पर एक्यूआई 304 और नई मंडी स्थित वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र पर 330 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. गीतेश चंद्रा ने बताया कि रविवार को रेलवे स्टेशन, खांजापुर क्षेत्रों में आग जलाए जाने से निकले धुएं के कारण एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि ग्रेप-3 की पाबंदियों को सख्ती से लागू कराया जा रहा है।
-- -- -
बच्चे, बुजुर्ग और सांस के मरीज प्रदूषण से बचें
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि वायु प्रदूषण का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इन हालात में बच्चे, बुजुर्ग और सांस के मरीज अपने आपको वायु प्रदूषण बचाएं। एक्यूआई 300 पार होने के कारण संवेदनशील लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। प्रदूषण अधिक रहने पर खुले में लंबे समय तक व्यायाम करने से बचें।
-- -
वायु प्रदूषण बढ़ने पर बरतें ये सावधानियां
- प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर खुले में टहलने और व्यायाम से बचें।
- घर से बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क पहनें।
- बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और सांस के मरीज विशेष सावधानी बरतें।
- आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखें धोएं और उन्हें रगड़ने से बचें।
- घर के दरवाजे और खिड़कियां प्रदूषण अधिक होने के समय बंद रखें।
-- -- -- -- -- -
लगाए मास्क और पहने चश्मा : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का कहना है कि प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। आंखों में जलन से बचने के लिए चश्में का प्रयोग जरूरी है। हवा का स्तर खराब है।