{"_id":"6491b82201f544be650a4376","slug":"bijnor-a-constable-died-and-tata-magic-driver-injured-in-road-accident-atmosphere-of-sorrow-in-victim-family-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 20 Jun 2023 08:01 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Jun 2023 08:01 PM IST
सार
बिजनौर में दर्दनाक हादसा : कार सवार कांस्टेबल की हादसे में मौत हो गई, जबकि टाटा मैजिक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे में सिपाही की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर में चांदपुर-धनौरा मार्ग पर कार व टाटा मैजिक की टक्कर में कार सवार सिपाही की मौत हो गई, जबकि मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शिवसेना जिला प्रभारी ने गांव के लोगों की मदद से घायल को अपनी गाड़ी से सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बबनपुरा निवासी सनी तोमर (27) पुत्र राजकुमार रामपुर जिले में पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार, सात दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। सोमवार की देर शाम अपनी कार से चांदपुर से अपने गांव बबनपुरा जा रहा था। चांदपुर धनौरा रोड पर गांव बबनपुरा व बागड़पुर के बीच धनौरा की ओर से आ रही टाटा मैजिक व कार में टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक सिपाही सन्नी तोमर की मौत हो गई। वहीं, टाटा मैजिक चालक जनपद अम्बेडकर नगर निवासी शैलेश घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
वहीं, शिवसेना जिला प्रभारी चौधरी वीर सिंह ने अपनी गाड़ी से अपने साथी पुलकित शर्मा व राकेंद्र की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने सिपाही सन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सन्नी के करीब तीन साल की बेटी है।
यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवा व बारिश से मिली राहत, पढ़ें-अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम