फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor-trolley overturned in Bhopa, youth dies

रजबहे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवक की मौत

Thu, 28 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned in Bhopa, youth dies
गांव बेहड़ा थ्रू में राजबाहे से ट्रैक्टर निकालते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा। बाकरनगर मार्ग पर नीलगाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली रजबहे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग दब गए, जिनमें से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी कमलकांत पाल (25) ट्रैक्टर-ट्रॉली से भाड़े का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह साथी कपिल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत में पत्ती भरने जा रहा था। जैसे ही वह बाकरनगर मार्ग पर पहुंचा, अचानक खेत से निकलकर नीलगाय ट्रैक्टर के आगे आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में कमलकांत ट्रैक्टर-ट्रॉली से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली रजबहे में पलट गई। हादसे में कमलकांत व कपिल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। कपिल ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर के नीचे से निकलकर शोर मचाते हुए ग्रामीणों को बुलाया, जिसके बाद कमलकांत को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। घायल कमलकांत को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल कपिल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व ही हुई थी शादी
भोपा। गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी कमलकांत की शादी पांच माह पूर्व लॉकडाउन के दौरान गांव फिरोजपुर निवासी कोमल के साथ हुई थी। युवक के परिवार में पत्नी कोमल के साथ ही पिता रंजीत पाल, मां ब्रजवती व बहन हैं। उसकी मां व बहन करीब आठ माह पूर्व मकान का छज्जा टूटकर गिरने से घायल हो गईं थीं, जिनका स्वास्थ्य अभी भी खराब है। ऐसे में युवक की अचानक मौत से परिवार पर कहर टूट पड़ा है। पत्नी कोमल के साथ ही उसकी मां व बहन की भी कमलकांत की मौत की सूचना मिलने से हालत बिगड़ गई, जिन्हें परिजनों ने बामुश्किल संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed