{"_id":"679d24ef36f6d59a240e64be","slug":"the-youth-should-get-married-early-only-then-the-population-will-increase-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-138835-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवाओं की जल्दी करें शादीए तभी बढ़ेगी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवाओं की जल्दी करें शादीए तभी बढ़ेगी आबादी
Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
मोरना में जनपद जाट महासभा कार्यक्रम में वयोवृद्ध समाज के लोगों को सम्मानित करते जिला अध्यक्ष धर
मोरना। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के खेल मैदान पर जनपद जाट महासभा ने समाज के 60 वयोवृद्ध, ग्राम प्रधान और शिक्षकों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि जाट समाज को युवाओं की शादी जल्दी करनी चाहिए तभी जनसंख्या वृद्धि हो सकेगी। शादी के बाद घर में आई बहुओं की शिक्षा जारी रखें।
समारोह में जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने घोषणा करते हुए बताया कि जाट समाज आरक्षण की मांग को लेकर शहीद दिवस पर 23 मार्च को सिसौली में महापंचायत करेगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि दूध-दही, फल व मोटे अनाज का सेवन करने से युवा शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होंगे। पौष्टिक आहार ही परंपरा रही है। उन्नतशील समाज के लिए विचार और दृष्टि में बदलाव लाएं। धर्मपाल राठी भोपा और मोरना ब्लॉक प्रधान संगठन अध्यक्ष रविंद्र छोटा ने कहा कि जाट समाज के जितने भी संगठन हैं, एकजुट होंगे तो सम्मान और ताकत बढ़ेगी।
पूर्व चेयरमैन सतीश चौधरी, सोरण सिंह, अमित राठी ने एकजुटता का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जाट समाज में बिखराव होने के कारण आज के दौर में हाशिए पर जा रहा है। अध्यक्षता राजपाल आर्य कम्हेड़ा ने की। संयोजक वेदवीर चौधरी और विशिष्ट अतिथि मदन पाल एडवोकेट रहे। पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, विराज तोमर,यशपाल सिंह, बिट्टू सिखेड़ा, प्रबंधक वरुण सहरावत, ओमकार सिंह अहलावत आदि मौजूद रहे।