फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The tree of death fell on the laughing family

परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, नहीं सूख रहे परिजनों के आंसू

Tue, 02 Aug 2022 10:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 10:02 AM IST
सार

हंसते-खेलते परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसने भी यह हादसा देखा उसकी रूह कांप गई। बताया गया कि व्यापारी राहुल पत्नी को दवा दिलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
The tree of death fell on the laughing family
खतौली के गांव भैसी में कार पर गिरा पेड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

व्यापारी राहुल तायल का परिवार घर से हंसते-खेलते हुए निकला था। सिर्फ 15 मिनट बाद ही मौत ने झपट्टा मारा। जिसने भी कार पर पेड़ गिरते देखा वही कांप उठा। सिस्टम की अव्यवस्था और अदूरदर्शिता से व्यापारी के घर की खुशियां हमेशा के लिए बिखर गई।

विज्ञापन


सामाजिक संगठनों से जुड़े राहुल तायल (46) का परिवार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करता है। राहुल की पत्नी रितु तायल बीमार थी, जिन्हें आयुर्वेदिक दवा लाने के लिए हरिद्वार जाना था। पहले कांवड़ यात्रा के चलते परिवार दवा लाने के लिए नहीं जा सका। सोमवार सुबह सात बजे परिवार घर से निकला था। ड्राइविंग सीट की बगल में रितु तायल (42) बैठी थी, जबकि दोनों बेटे शौर्य तायल (14) और विभू तायल (12) पीछे बैठे हुए थे। भैसी के निकट अचानक गाड़ी पर मौत का पेड़ गिरा। हाईवे से गुजर रहे लोग कांप गए। धम की आवाज दूर तक सुनी गई। इसके बाद चीख-पुकार मची। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल की और खुद मदद करने के लिए दौड़े। कार के पिछले हिस्से से किसी तरह घायलों को निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज तक भिजवाया गया, जहां रितु को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवार के नहीं सूख रहे आंसू
हादसे के बाद परिवार के आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतका के पति और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों घायलावस्था में ही श्मशान घाट पहुंचे तो लोग भी गमजदा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी
फर्नीचर के कारोबारी राहुल तायल का परिवार सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी करता है। परिवार के लोग वैश्य अग्रवाल सभा, बालाजी मंदिर समिति, गौरी शंकर मंदिर समिति, भारतीय व्यापार मंडल और पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: जिला अस्पताल में अचानक हुआ ऐसा हाल, डॉक्टरों में मचा हड़कंप, ऑपरेशन टले, मोबाइल की रोशनी में देखे मरीज

मौके की ओर दौड़ पड़े लोग
सैनीनगर में जैसे ही कार पर पेड़ गिरने की सूचना पहुंची तो सैकड़ों लोग दौड़ पड़े। दुपहिया वाहनों पर लोग पहुंचे। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed