फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The patients were not even operated due to the power supply failure in the district hospital in Meerut

UP: जिला अस्पताल में अचानक हुआ ऐसा हाल, डॉक्टरों में मचा हड़कंप, ऑपरेशन टले, मोबाइल की रोशनी में देखे मरीज

Tue, 02 Aug 2022 08:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Aug 2022 08:38 AM IST
सार

जिला अस्पताल में अचानक ऐसा हाल हो गया, जिससे डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ऑपरेशन भी टालने पड़े और डॉक्टरों ने मोबाइल की रोशनी में मरीज देखे।

विज्ञापन
The patients were not even operated due to the power supply failure in the district hospital in Meerut
जिला अस्पताल मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे वार्डों, ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर में करीब दो घंटे अंधेरा छाया रहा। रेडियोलोजी विभाग में कई मरीजों की जांच नहीं हो पाई। आंख और पथरी के कई ऑपरेशन टालने पड़े। वहीं कई डॉक्टरों ने ओपीडी में मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीज देखे। 

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे लोड ज्यादा होने की वजह से फाल्ट हुआ तो अस्पताल स्टाफ ने बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह समेत कई चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंच गए। डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पताल में बिजली जाने के बाद जेनरेटर भी ठप हो गया था। दोपहर करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई, तब तक ओपीडी और जांच का समय खत्म हो चुका था। काफी मरीजों को बिना चिकित्सक को दिखाए और बिना जांच के लौटना पड़ा। कुछ चिकित्सक ऐसे भी रहे जो लाइट जाने के बाद ओपीडी से चले गए। वार्ड में भर्ती मरीजों को उमस और गर्मी की वजह से परेशानी हुई। पिछले एक माह में जिला अस्पताल में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब बिजली जाने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन

  
नहीं हुई आंख की जांच 
इस्लामाबाद से आई रिहानी को आंख से धुंधला दिखता है। वह आंख दिखाने के लिए आईं थी। 12 बजे पर्चा बनवाया, लेकिन तभी बिजली चली गई। रिहानी ने बताया कि एक घंटा तक इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई। अब मंगलवार को फिर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा के जलस्तर ने मचाई तबाही:  अप्रोच रोड पर पानी का प्रलय, सभी वादे हुए धराशायी, संकट में ग्रामीण

कान में दर्द का नहीं मिला इलाज
ब्रह्मपुरी के रहने वाले मनोज कुमार को कान में दर्द की शिकायत है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल में कान दिखाने आए थे, लेकिन बिजली चले जाने बाद इंतजार करते रहे पर इलाज नहीं मिला। 

तारों से पेड़ हटाने के लिए शटडाउन लिया 
पेड़ तारों के ऊपर गिर गए थे। पेड़ काटकर हटाने और तार ठीक करने के लिए शटडाउन लिया गया था। इससे जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। - योगेंद्र कुमार, एसडीओ घंटाघर

बिजली चालू होते ही फिर हुआ फाल्ट 
पेड़ हटाने के बाद जैसे ही विद्युत आपूर्ति चालू की गई फिर फाल्ट हो गया। इससे आपूर्ति दुुरुस्त करने में दो घंटे का समय लग गया। - कौशलेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed