फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yoga instructors honored for winning medals at the state-level competition.

Muzaffarnagar News: योग प्रशिक्षकों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर सम्मान

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Yoga instructors honored for winning medals at the state-level competition.
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र के कविंद्र बालियान और अंकुर मान को ग्रीन लैंड स्कूल में सम्मानित किया गया। उन्हें प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता योगासन स्पोर्ट एलाइंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से आईआईटी रुड़की परिसर सहारनपुर में आयोजित हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के 48 जनपदों ने भाग लिया। ग्रीनलैंड योगा अकादमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीतकर प्रदेश स्तरीय योगा चैंपियनशिप खिताब जीता।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि यह सम्मान युवाओं में योग के प्रचार-प्रसार और उनके उत्साहवर्धन के लिए है। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और साधक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed