फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   27.2 mm of rainfall... Rising water levels in the Solani add to the woes.

Muzaffarnagar News: 27.2 मिमी बारिश...सोलानी में पानी के साथ बढ़ी मुसीबत

Mon, 07 Sep 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
27.2 mm of rainfall... Rising water levels in the Solani add to the woes.
बुढ़ाना। तहसील परिसर में भरा पानी। संवाद
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। रविवार को जिले में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। 27.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। उधर, सोलानी नदी का पानी खादर क्षेत्र में लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। उधर, कैबिनेट मंत्री ने खादर क्षेत्र के गांव राजकुल्लापुर, भदौला, खेड़की, शेरपुर, बढिवाला में जाकर किसानों व ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तराखंड से बारिश का पानी आने से सोनाली से बाहर निकलकर पानी जंगलों में फैल जाता है। मंत्री ने किसानों को बताया कि प्रदेश सरकार ने बांध का बजट बनाकर भेजा हुआ है। रजगल्लापुर में किसानों ने सोनाली नदी का पुराना लोहे का पुल हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर कैबिनेट मंत्री ने डीएम को कॉल कर किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर फसलों का मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान शंकर सिंह भोला, अजय पवार, मनोज चौहान, गोविंद कुमार, नवीन त्यागी, चौधरी रविंद्र कुमार, विवेक राठी, अनिल गौतम, भरत गुर्जर, राजेंद्र पांचली मौजूद रहे।

---
अधिवक्ताओं के चैंबर में भर गया पानी
बुढ़ाना। क्षेत्र में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। तहसील परिसर बारिश के पानी से लबालब भर गया। अधिवक्ता अनिल कुमार, दीपक व दिनेश राज आर्य ने बताया कि कुछ अधिवक्ताओं के चेंबर में पानी घुसने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। कस्बे के बाजार में भी दुकानों में पानी भरने से दुकानदार को नुकसान हुआ है। व्यापारी नेता राजेश संगल ने बताया कि जिन दुकानों में पानी भरा है। जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। संवाद

---
खतौली में सड़कों में बन गए गड्ढे, बढ़ी परेशानी
खतौली। बारिश के कारण जीटी मार्ग पर बिजलीघर, सब्जी मंडी के सामने सड़क पर जलभराव हो गया। गड्ढों के कारण राहगीरों, ई रिक्शा चालकों और दुपहिया वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुढ़ाना मार्ग अंडरपास के निकट सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है। गड्ढे फंस कर कई ई रिक्शा पलटने से यात्री चोटिल हो रहे हैं। आदीश कुमार, अहसान अंसारी, फुरकान, विनोद कुमार, प्रमोद शर्मा एडवोकेट ने जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की है। एसडीएम डॉ ललित मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग अधिकारियों से बात कर जर्जर सड़क को ठीक कराया जाएगा। संवा
---
किस दिन कितनी बारिश
तिथि बरसात
06 सितंबर 27.2 मिमी
05 सितंबर 09.0 मिमी
04 सितंबर 05.0 मिमी

बुढ़ाना। तहसील परिसर में भरा पानी। संवाद

बुढ़ाना। तहसील परिसर में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed