{"_id":"570bf9474f1c1b884b4a6aca","slug":"the-performance-problems-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाकियू भानु कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू (भानू) ने सोमवार को किसानों की समस्याओं के निदान के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
काफी तादाद में जुटे किसानों की तरफ से प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि किसानों के नलकूपों के कनेक्शन जिले में जहां भी कनेक्शन बंद हैं, वह अविलंब खुलवाए जाएं। कोआपरेटिव सोसाइटी पर पहले की तरह एकमुश्त लोन दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
नगर से जुड़ने वाले मार्गों पर सड़क निर्माण होना चाहिए। 60 वर्ष से अधिक की आयु के किसानों को पेंशन दी जानी चाहिए। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से तीन हजार और राज्य सरकार की तरफ से दो हजार, यानि कुल मिलाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
प्रत्येक किसान दिवस पर सभी विभागों के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रहने की आवश्यकता है। केंद्रीय विद्यालय और पब्लिक स्कूलों में किसानों के बच्चों के दाखिले के लिए अलग से कोटा निर्धारित हो।
स्कूल वाहन एलपीजी से चलता पाया गया तो वह वाहन जब्त कर लिया जाएगा। इसके लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विक्रांत चौधरी, जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, जमीर अहमद, राजीव धीमान, राम सिंह गौतम, शहालम, अबरार, रविंद्र महरा, राजबीर, बबलू आदि शामिल रहे।