फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The miscreants who entered the house looted the coils from the ears of the woman

घर में घुसे बदमाशों ने महिला के कानों से लूटे कुंडल

Sun, 04 Sep 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who entered the house looted the coils from the ears of the woman
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। गांव शुक्रतारी में बच्चों के संग घर के आंगन में सो रही महिला के बदमाशों ने कानों के कुंडल खींच लिए। कान फटने से महिला की चीख निकल गई। परिजनों के आंख खुलने पर बदमाश दीवार कूदकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव शुक्रतारी निवासी गौतम ने बताया कि उसकी माता अंगूरी देवी और पत्नी परीक्षा बच्चों के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी। वह कमरे के अंदर सो रहा था। रात दो बजे घर में घुसे बदमाशों ने उसकी पत्नी परीक्षा के दोनों कानों से कुंडल खींच लिए। कान जख्मी होने पर परीक्षा की चीख निकल गई। इससे परिजन जाग गए। बदमाश दीवार को फांद कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। पीड़िता ने बताया कि पहले भी गांव में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं, जिन्हें आज तक पुलिस नहीं खोल पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मोरना क्षेत्र वासियों को पुलिस से ज्यादा तांत्रिक पर विश्वास होता दिख रहा है। उन्होंने बदमाशों का पता लगाने के लिए तांत्रिक से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed