{"_id":"68eebacb23c9d599ee0206f1","slug":"the-excitement-surrounding-the-up-bar-council-elections-has-increased-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-156554-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: यूपी बार कौंसिल के चुनाव की बढ़ी सरगर्मियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: यूपी बार कौंसिल के चुनाव की बढ़ी सरगर्मियां
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव में जिले के अधिवक्ता भी जोर आजमाइश करेंगे। पूर्व विधायक शाहनवाज राना समेत 10 से अधिक अधिवक्ताओं ने प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव की तिथियों का इंतजार किया जा रहा है।
बार कौंसिल के चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। सदस्य पद का चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले अन्य जिलों के संभावित प्रत्याशी भी जिले के अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के अलावा खतौली, बुढ़ाना और जानसठ के अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा जा रहा है। सदस्य पद के लिए जिले से योगेश कुमार मलिक, विनेश कुमार एडवोकेट, पंडित सुमित कुमार भारद्वाज, प्रदीप मलिक, सानुज मलिक समेत अन्य संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है।
मैदान में उतरे पूर्व विधायक शाहनवाज राना : बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन रह चुके पूर्व विधायक शाहनवाज राना एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। प्रथम वरीयता के सदस्य पद के लिए वह चुनाव लड़ेंगे। पिछले दिनों जीएसटी टीम पर हमले के प्रकरण से राना लंबे समय तक चर्चा में रहे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इससे पहले मीरापुर विधानसभा के उप चुनाव में भी राना आसपा के टिकट के दावेदार थे लेकिन एन वक्त पर वह चुनाव से पीछे हट गए थे। क