फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The couple's funeral procession was taken out together, the family members were inconsolable

Muzaffarnagar News: दंपती की एक साथ उठी अर्थी, बिलख पड़े परिजन

Sun, 30 Mar 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The couple's funeral procession was taken out together, the family members were inconsolable
- शुकतीर्थ में परिजनों ने किया दोनों शवों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे में वृद्ध दंपती की एक साथ अर्थी उठी। इससे परिवार के लोग बिलख पड़े। कॉलोनी के लोगों में भी शोक छा गया। दंपती की मौत से शोक के कारण कॉलोनी के कई परिवारों में चूल्हा नहीं जला। शुक्रवार देर शाम को दंपती के शवों का शुकतीर्थ में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कस्बे की रामकृष्ण पुरम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते बीमार वृद्ध राजकुमार और उनकी पत्नी गीता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार शाम को मृतक राजकुमार उनकी पत्नी गीता का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान दंपती की एक साथ अर्थी उठी। परिजन व कॉलोनी के लोगों में शोक छा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में शुकतीर्थ ले जाकर दंपती के दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने दपंती के इस उठाए गए कदम के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed