फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The board started laying for the post of block chief

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बिछने लगी बिसात

Sun, 09 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The board started laying for the post of block chief
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बिछने लगी बिसात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बिसात बिछ गई हैं। प्रमुख पद के उम्मीदवारों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रमाणपत्र कब्जे में करने शुरू कर दिए।
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लॉक प्रमुख का पद अहम माना जाता है। जिले में नौ ब्लाकों में प्रमुख पदों का चुनाव होना है। प्रमुख पद के दावेदारों ने नामांकन के समय से जोड़तोड़ शुरू कर दी थी। नतीजों के बाद बीडीसी को लामबंद करने की कवायद शुरू हो चुकी है। एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ रालोद-सपा गठबंधन भी अपना उम्मीदवार के कामयाबी को प्रतिष्ठा बना रहे है। सूत्र बताते हैं सत्तारूढ़ दल से बघरा विकास खंड में उम्मीदवार ने अधिकांश प्रमाणपत्र कब्जे में कर लिए हैं। चरथावल, जानसठ, मोरना और शाहपुर सीट अनारक्षित होने के कारण महारथी चुनाव मैदान में उतरने को आतुर हैं। हालांकि कोविड ने इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मस्ती में अवरोध खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

जिले की नौ क्षेत्र पंचायतों का आरक्षण और बीडीसी संख्या इस तरह है:
ब्लॉक आरक्षण बीडीसी संख्या ग्राम पंचायत
पुरकाजी अनुसूचित (महिला) 77 43
बघरा पिछड़ा वर्ग (महिला) 111 48
खतौली पिछड़ा वर्ग 138 84
सदर पिछड़ा वर्ग 185 53
बुढ़ाना अनारक्षित (महिला) 140 60
चरथावल अनारक्षित 109 59
जानसठ अनारक्षित 123 61
मोरना अनारक्षित 112 50
शाहपुर अनारक्षित 90 40
-------------
नए चेहरे चरथावल के चुनाव में बढ़ा रहे दिलचस्पी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। चरथावल के प्रमुख पद के चुनाव में में इस बार नए चेहरों की आमद ने दिलचस्पी बढ़ा दी है।
कछौली निवासी अक्षय पुंडीर ने मैदान में ताल ठोक दी है। उन्हें भाजपा का संभावित चेहरा माना जा रहा है। पंचायत की सियासत में वह पहली बार मैदान में आए हैं। वही गगन त्यागी और निवर्तमान प्रमुख खुर्शीद फात्मा के पति सलमान जैदी भी प्रमुख पद के लिए समीकरणों को भांपने में जुट गए हैं। बता दें कि चरथावल में 109 बीडीसी में चार बीडीसी निर्विरोध चुने गए थे। उनमें गगन त्यागी और उनकी पत्नी एवं खुर्शीद फात्मा ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से जुगलबंदी कर चुनाव नहीं होने दिया और निर्विरोध चुनाव जीते है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के युवा नेता राहुल पुंडीर ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के नामांकन पत्र पर आपत्ति लगाकर परचा खारिज करा दिया था। चरथावल ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर राजपूत और त्यागी बिरादरी की भूमिका अहम मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed