फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The benefits of the schemes should reach the last eligible person.

Muzaffarnagar News: अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Sat, 29 Nov 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The benefits of the schemes should reach the last eligible person.
मुजफ्फरनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सपा सांसद हरेंद्र मलिक की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विकास से संबंधित जो भी कार्य किए जाएं, उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध कराई जाए। समस्याओं की जानकारी लें और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित हुई दिशा की बैठक में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने सांसद को पिछली बैठक में दिए निर्देशों के क्रम मेंं की गई कार्रवाई से अवगत कराया। बैठक में सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओ के लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किसी भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाए तो उसे रिसीव किया जाए।
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिए कि किसानों के हित के लिए समय से बीज और खाद उपलब्ध रहे। इसकी पहले से मांग कर ली जाए। निर्देशित किया कि बीज भंडार द्वारा प्रमाणित बीज बेचा जा रहा है, उसको चेक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडी समिति की खराब सड़कों के संबंध में निर्देश दिए। सोरम को आदर्श गांव की सूची में शामिल करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, विधायक मिथलेश पाल, विधायक बुढ़ाना राजपाल सिंह बालियान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed