फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten thousand reward was shot in the encounter

मुठभेड़ में दस हजार के इनामी को गोली लगी

Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand reward was shot in the encounter
बुढ़ाना पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश। - फोटो : KHATAULI
मुठभेड़ में दस हजार के इनामी को गोली लगी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव उमरपुर में पुलिस चौकी के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने वहां से गुजरने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में कूद गए। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए घेरकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के पांचली निवासी बदमाश अशफाक उर्फ फाके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में सिपाही विनय भी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश व सिपाही को कस्बे की सीएचसी पर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश दस हजार रुपये का इनामी है। उसके ऊपर मुजफ्फरनगर व मेरठ जनपद में करीब 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed