{"_id":"582e00774f1c1b5536900cf4","slug":"ten-of-the-coin-will-take-action-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस का सिक्का न लेने पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस का सिक्का न लेने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
10 के सिक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से परेशान लोगों के लिए दस रुपये का सिक्का परेशानी बन गया है। बैंक ग्राहकों को सिक्के दे रहा है और बाजार में दुकानदार किसी भी कीमत पर सिक्के लेने को तैयार नहीं हैं। शहर में दो जगह सिक्के नहीं लेने पर पुलिस ने दुकानदारों की जमकर क्लास ली। उधर, डीएम डीके सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई सिक्के लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
बैंकों में चल रही नोटबंदी के काम में ग्राहकों को दी जाने वाली करेंसी में दस रुपये का सिक्का बहुत बड़ी संख्या में दिया जा रहा है। इस सिक्के को बाजार में दुकानदार लेने में आनाकानी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को रामलीला टिल्ला की गली नंबर तीन में परचून की दुकान करने वाले दुकानदार ने सामान लेने आए बच्चे से दस रुपये का सिक्का लेने से इंकार कर दिया। बच्चे ने घर जाकर अपने पापा को मामले की जानकारी दी। पापा ने पुलिस को सूचना कर दी, पुलिस ने दुकानदार को पकड़ लिया।
लालूखेड़ी निवासी युवक दस रुपयों के 98 सिक्के लेकर दाल मंडी में रिफाइंड का टीन लेने पहुंचा तो दुकानदार ने सिक्के लेने से साफ इंकार कर दिया। युवक ने कोतवाल को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार की जमकर क्लास ली और उसे सिक्के नहीं लेने पर जमकर हड़काया। बतातें चले कि डीएम के आदेश हैं कि दस रुपयों का सिक्का नहीं लेने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।