{"_id":"637d18c9e4929b66052727aa","slug":"sp-workers-remembered-netaji-on-his-birth-anniversary-muzaffarnagar-news-mrt61464707","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने याद किए नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने याद किए नेताजी
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रक्तदान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। फल और कंबल वितरित किए गए। सपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी भी हुई।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा की धरतीपुत्र और नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष की गाथा है। सभी को उनके विचारों संघर्षों को जन-जन पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने के लिए अखिलेश यादव को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व सांसद कादिर राना ने उन्हें याद किया। मीरापुर विधानसभा से विधायक चंदन चौहान, सपा नेता अलीम सिद्दीकी, राकेश शर्मा, राजकुमार यादव, महेश बंसल, हाजी लियाकत अली, सत्येंद्र सैनी, अंसार आढ़ती, जिया चौधरी, सरताज राणा, सलीम मलिक, प्रवीण मलिक, शौकत अंसारी, सैय्यद अली, अब्बास काजमी ने संकल्प लिया कि नेताजी के हर सपने को पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण और गरीब असहाय लोगों को कंबल बांटे गए। उधर, फिरोज अंसारी, संदीप धनगर, राशिद मलिक, यूसुफ गौर के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान चौधरी हरिराम, सत्यवीर अग्रवाल, विनय पाल, शलभ गुप्ता, साजिद अंसारी मौजूद रहे।