{"_id":"5702c0de4f1c1b735bc8143f","slug":"soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की मिट्टी लेने को मरीजों का तांता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की मिट्टी लेने को मरीजों का तांता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खेत की मिट्टी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कपूरगढ़ के खेत में लाइलाज बीमारियों के इलाज के लिए भारी संख्या में दूरदराज के गांव और शहरों से लोग पहुंच रहे हैं। आज के वैज्ञानिक युग में भी अंधविश्वास अपनी पकड़ जमाए हुए है।
विज्ञापन
कपूरगढ़ निवासी ओमपाल प्रजापति के खेत की मिट्टी का लेप कर महिलाएं एवं पुरुष अपनी बीमारियों का इलाज ढूंढ रहे हैं। बीमार लोग खेत की मिट्टी का लेप कर ठीक हो रहे हैं या नहीं, परंतु बीमारी ठीक होने की उम्मीद में भारी संख्या में पुरुष महिलाएं और बच्चे दूरदराज से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो दावा करते हैं कि उनकी बीमारी ठीक हुई हैं। कपूरगढ़ के खेत में बीमारी के इलाज के लिए हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों का तांता लगा हुआ है। खासकर गुरुवार के दिन भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
भारी भीड़ के कारण शांतिभंग होने के आशंका से चिंतित कपूरगढ़ के ग्रामीणों ने डीएम को मामले से अवगत कराया था। इस संबंध में सोमवार को एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने एसपी देहात प्रदीप गुप्ता के साथ गांव कपूरगढ़ में ओमपाल प्रजापति के खेत का दौरा किया। इनके साथ सीओ फुगाना इंस्पेक्टर सिंह भी पहुंचे। एडीएम ने थाना प्रभारी दिगंबर सिंह को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।