Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhagwat to hold discussions with saints; BJP members to be barred from entry

Muzaffarnagar News: संतों से विमर्श करेंगे भागवत, भाजपाइयों की रहेगी नो एंट्री

Sat, 21 Nov 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat to hold discussions with saints; BJP members to be barred from entry
मोरना (मुजफ्फरनगर)। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की शुकतीर्थ यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर श्री शुकदेव आश्रम परिसर पर ड्रोन प्रतिबंधित रहेगा। देश के सात अति विशिष्ट व्यक्तियों में शामिल आरएसएस प्रमुख पहली बार भागवत भूमि में पहुंच रहे हैं। करीब 22 घंटे के दौरे के दौरान भाजपा नेताओं की एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन

संघ प्रमुख की यात्रा धार्मिक और आध्यात्मिक है, इसलिए भाजपा के जन प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से दूर रखा गया है। संघ के क्षेत्र और प्रांत स्तर के 15 पदाधिकारी साथ रहेंगे। उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के बाद सर संघचालक 22 नवंबर को रुड़की से शाम छह बजे भागवत पीठ पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के साथ शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच महान संत विभूति को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 23 नवंबर को प्रातः राष्ट्र के कल्याण, सुख, समृद्धि के लिए आयोजित यज्ञ की पूर्णाहुति करेंगे। इस दौरान संस्कृत विद्यालय के ब्रह्मचारी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्तुति वाचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोंगरे कथा भवन में आयोजित कार्यक्रम में वे शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, संतों, श्रद्धालुओं और ट्रस्टियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद गुरु गद्दी भवन में आरएसएस पदाधिकारियों के साथ एक गोपनीय बैठक भी होगी
कार्यक्रम स्थल से 300 मीटर दूर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आश्रम परिसर में संघ प्रमुख का आवागमन कई दर्जन स्पेशल कमांडो के कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा, वहीं स्वामी कल्याणदेव समाधि स्थल को विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।
---------------------
- यज्ञ और मंदिर लोकार्पण : 23 नवंबर को वह आश्रम परिसर स्थित प्राचीन यज्ञशाला में आयोजित यज्ञ में 15 मिनट के कार्यक्रम में आहुति देंगे। इसके पश्चात वेद व्यास मंदिर का लोकार्पण और भागवत कथा भवन का शिलान्यास करेंगे। भागवत प्राचीन अक्षय वटवृक्ष की विधिवत परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर एवं सप्त ऋषि भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन में शामिल होंगे।

----------
शुकदेव आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस तैनात
आश्रम के ट्रस्टी रमेश मलिक और ओमदत्त आर्य ने बताया कि दिल्ली से आई आईबी इंटेलिजेंस अधिकारियों की टीम ने डेरा डाल लिया है। आईबी की टीम कथा में भाग लेने आए श्रद्धालुओं और आयोजकों का डेटा भी एकत्र कर रही है। 22 नवंबर को अतिथि आगमन के तुरंत बाद आश्रम का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा, जबकि 23 नवंबर को उनके प्रस्थान तक दोनों प्रवेश द्वार पूर्णतः बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed