{"_id":"6b00a4280ca518b1b701d398","slug":"fair-begins-today-in-shukteerth-water-shortage-adds-to-the-difficulties-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-185659-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आज से शुकतीर्थ में मेला, पानी की किल्लत से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आज से शुकतीर्थ में मेला, पानी की किल्लत से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ स्थित शुकगंगा मेला परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने के कारण दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत से जूझ रहे श्रद्धालुओं ने जिला पंचायत पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाया। उधर, जिला पंचायत के प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल मेले का उद्घाटन करेंगे।
मेले में पहुंचे श्रद्धालु राजबीर, चौधरी ब्रह्मपाल, हरपाल, सावित्री, संतोष, मुकुल, जोनी और विकास राठी ने बताया कि मुख्य मेला परिसर में प्यास बुझाने के लिए न तो हैंडपंप या नल लगाए गए हैं और न ही पानी की टंकियों की व्यवस्था है।
निरीक्षण करने पहुंची जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा के सामने भी यह मुद्दा उठा। गांव दुधाहेड़ी से अपने परिजनों के साथ आई बच्चियों ने एसडीएम को पानी की सुदृढ़ व्यवस्था न होने की शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
-- -
गंगा किनारे शौचालय निर्माण पर जताया विरोध
श्रद्धालुओं ने मेले में बनाए गए अस्थायी शौचालयों की स्थिति पर भी नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि शौचालय बिल्कुल गंगा किनारे बना दिए गए हैं, जिससे गंदगी सीधे गंगा की पवित्र जलधारा में जाने का खतरा है।
-- -
आधुनिक रूप में दिखा मेला, छोले-चावल का लिया आनंद
एक तरफ जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी दिखी, वहीं दूसरी ओर मेले का बदला हुआ स्वरूप भी नजर आया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक डेरों की जगह विशाल और आधुनिक तंबू लगाए हैं। मेले में टेबल पर खाना परोसा जा रहा है और श्रद्धालु कुर्सियों पर बैठकर छोले-चावल, रायता व अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते दिखाई दिए।
-- --
वर्जन :
मेला शनिवार से शुरू होगा। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का कार्य किया जा रहा है। - डॉ. वीरपाल निर्वाल, प्रशासक, जिला पंचायत
-- -- -- -- -- --
मेले में यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
मोरना। मेला कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो एडीशनल एसपी, सात सीओ, एसआई 194, एस आई महिला 16, हेड कांस्टेबल 650, महिला कांस्टेबल 115, होमगार्ड 90, ट्रेफिक 25 सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई है। संवाद