फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six years after the exhibition will take place

छह साल बाद लगेगी नुमाइश, डीएम ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई

Wed, 11 Apr 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Apr 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six years after the exhibition will take place
कलक्ट्रेट में बैठक करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
छह साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से जिला प्रशासन ने लोगों के मनोरंजन के लिए नुमाइश की पहल की है। डीएम ने मंगलवार को कोर कमेटी की मीटिंग बुलाकर राय मशविरा किया। इसके आयोजन को लेकर अंतिम फैसला 16 अप्रैल को बुलाई गई बड़ी मीटिंग में लिया जाएगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी भवन में डीएम राजीव शर्मा ने नुमाइश के आयोजन के लिए कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई। इसमें 30 दिनों के लिए परंपरागत मेला नुमाइश आयोजित कराए जाने को लेकर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की गई। प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने बिंदुवार एजेंडा मीटिंग में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बताया कि साल 2012 में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश का आयोजन किया था। इसके पश्चात नुमाइश नहीं आयोजित की गई है। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि नुमाइश के माध्यम से आय बढ़ाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, ताकि एक बेहतर मनोरंजन जिले के लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 30 दिनों में यह प्रयास होने चाहिए कि स्थानीय संस्कृति, सभ्यता और प्रतिभा को नुमाइश के मंच के माध्यम से निखारा जाये। नुमाइश में किसी भी प्रकार की बॉलीवुड नाइट, डांस नाइट या अन्य बाहरी कलाकारों के कार्यक्रमों से परहेज किया जाए। आयोजन पंडाल में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, प्रेरक विषयों पर सम्मेलन और गोष्ठियां तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दें। 

डीएम ने कहा कि इस संबंध में कोर कमेटी अगले पांच दिनों में अपनी राय सिटी मजिस्ट्रेट को दे दे। 16 अप्रैल को बड़ी मीटिंग  जिला पंचायत सभागार में होगी, जिसमें नुमाइश के आयोजन को अंतिम निर्णय ले लिया जायेगा।

बैठक में एसएसपी अनंत देव तिवारी, एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य  सुखदर्शन सिंह बेदी, मुफ्ती जुल्फिकार, कीर्ति भूषण अग्रवाल, डॉ एमके तनेजा, कुल्लन देवी, होतीलाल शर्मा, समर्थ प्रकाश, गौहर सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, डॉ वीके सिंह, आदित्य कुमार और देवराज पंवार आदि मौजूद रहे। 

1.31 करोड़ रुपये की आय और 42 लाख का खर्च 
2018 में नुमाइश का आयोजन कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। साल 2012 में आयोजित नुमाइश के हिसाब से आय में तो वृद्धि कर दी गई है, लेकिन खर्च बढ़ाने के बजाए इसमें कटौती की गई है। प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कोर कमेटी की मीटिंग में जो एजेंडा प्रस्तुत किया।


उसके अनुसार साल 2012 नुमाइश के आयोजन से सभी प्रकार के ठेकों आदि से 96 लाख 27 हजार 786 रुपये की आय हुई थी, जबकि इस बार संभावित आय एक करोड़ 31 लाख 70 हजार रुपये तय की गई है।  खर्च की बात करें तो साल 2012 में नुमाइश के आयोजन के लिए विभिन्न तैयारियों और साज सज्जा पर 44 लाख 30 हजार 722 रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed