फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six Antlers of Swamp Deer Worth Crores Recovered in Muzaffarnagar, One Arrested

मुजफ्फरनगर: करोड़ों कीमत के बारहसिंघा के छह सींग बरामद, छह किलो वजन, एक गिरफ्तार; जांच शुरू

Wed, 07 Oct 2026 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में भोपा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बारहसिंघा हिरन के छह सींग बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बरामद सींगों का कुल वजन करीब छह किलोग्राम है और पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Six Antlers of Swamp Deer Worth Crores Recovered in Muzaffarnagar, One Arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बारहसिंघा हिरन के छह सींगों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद सींगों का कुल वजन करीब छह किलोग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र मन कुमार निवासी ग्राम योगेंद्रपुर, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा
पुलिस के अनुसार बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बारहसिंघा हिरन के छह सींग बरामद हुए। बरामद सींगों का कुल वजन करीब छह किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ सर्पदंश हत्याकांड: अदालत ने पत्नी और प्रेमी को दोषी करार दिया, हत्या के बाद चारपाई पर छोड़ा था सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा 39, 40, 49, 49बी और 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

करोड़ों में बताई जा रही कीमत
पुलिस के अनुसार बरामद बारहसिंघा के छह सींगों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। वन्यजीव अंगों के अवैध कब्जे और तस्करी पर कानून के तहत प्रतिबंध है। बरामदगी को वन्यजीव अंगों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश
पुलिस अब आरोपी के संपर्कों और वन्यजीव तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सींग आरोपी तक कहां से पहुंचे और इन्हें आगे कहां भेजा जाना था। पुलिस आरोपी के पिछले और संभावित अन्य संपर्कों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed