फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SIT begins investigation of CAA ruckus

एसआईटी ने शुरू की सीएए बवाल की जांच

Tue, 24 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
SIT begins investigation of CAA ruckus
एसआईटी ने शुरू की सीएए बवाल की जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दर्ज किए गए मामलों की जांच नवगठित एसआईटी ने शुरू कर दी है। शहर में दर्ज हुए अधिकांश मामलों से संबंधित पत्रावलियां भी एसआईटी के सुपुर्द कर दी गईं हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को शहर में हुए बवाल के मामलों की जांच के लिए एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है। एसपी क्राइम आरबी चौरसिया को एसआईटी का नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा एसआईटी में 11 इंस्पेक्टर, दो दरोगा, तीन हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल किए गए हैं। नवगठित एसआईटी ने सोमवार से ही बवाल से संबंधित मुकदमों की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली एवं सिविल लाइंस थाने में दर्ज 31 मुकदमों में से अधिकांश की पत्रावलियां जांच के लिए नवगठित एसआईटी को सौंप दी गईं हैं, जिन्हें विवेचना अधिकारियों को आवंटित किया जा रहा है। एसआईटी के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम आरबी चौरसिया ने बताया कि अधिकांश मुकदमों की पत्रावली उन्हें मिल गईं हैं। इन्हें एसआईटी में शामिल किए गए विवेचना अधिकारियों को आवंटित किया जा रहा है। कुछ मुकदमों की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि अन्य में भी जल्द ही जांच प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed