फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sharad purnima par dubki lagayi

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, भगवान सत्यनारायण कथा सुनी

Sun, 16 Oct 2016 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima par dubki lagayi
शुक्रताल शुकदेव आश्रम में वट वृक्ष पर मन्नत का धागा बांधते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मोरना/चरथावल/खतौली। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। घाट के पंडों और मंदिरों के पुजारियों से भगवान सत्यनारायण कथा को सुना और वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधा।
विज्ञापन

पौराणिक धर्मनगरी शुक्रताल में मुख्य गंगा घाट पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर आस्था भाव से स्नान किया। वहीं गंगा घाट के पंडों ने श्रद्धालुओं से मंत्रोच्चरण के बीच पूजा अर्चना कराकर दान कराया।
विज्ञापन


शुकदेव आश्रम के प्राचीन वट वृक्ष कर परिक्रमा कर अपने परिवार की खुशहाली व शांति को लेकर मन्नत मांगी। वही सप्त ऋषि भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के प्रांगण में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को भगवान सत नारायण की कथा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंडी आश्रम, हनुमान धाम, गणेश धाम, शिवधाम, दुर्गाधाम, पीतांबराधाम, सिद्धपीठ आश्रम, शनिधाम, गोडिया मठ, मानव निर्माण आश्रम, माता पूर्णागिरी धाम, रविदास आश्रम, रामानुज कोटि तिलकधारी आश्रम आदि में श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन किए और स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, स्वामी केश्वानंद महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी कुलभूषण महाराज, स्वामी भक्ति भूषण दंछी आश्रम महाराज, स्वामी महेश्वर आश्रम महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी महानंद महाराज, वैध जगपाल आदि से आशीर्वाद लेकर आश्रमों और धर्मशालाओं में चल रहे सत्संग में भाग लेकर धर्म लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed