फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sahil-Ravi duo won unity badminton competition

साहिल-रवि की जोड़ी ने जीती एकता बैडमिंटन प्रतियोगिता

Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sahil-Ravi duo won unity badminton competition
शाहपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार देते अतिथि । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
साहिल-रवि की जोड़ी ने जीती एकता बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में आयोजित एकता बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में गुरुग्राम के साहिल-रवि की जोड़ी ने आकाश-मोनू को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने विजेता-उपविजेता को सम्मानित किया।

कस्बे में आयोजित 19वीं एकता बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन दिवस पर पहला सेमीफाइनल बागपत जनपद के आकाश-मोनू व राजीव-अजहर की जोड़ी के बीच हुआ। इसमें आकाश-मोनू की जोड़ी ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुग्राम के साहिल-रवि की जोड़ी ने सात्विक-शशिकांत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में साहिल-रवि की जोड़ी ने आकाश-मोनू को हराकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि खेलों के माध्यम से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। आयोजन में अतुल सिंघल, ललित जैन, रवि अरोरा, प्रदीप काशीवाल, सुभाष गोयल, अमित जैन, विक्की जैन, सत्यवान भारद्वाज, अमन मित्तल, रजत बंसल, हिमांशु शर्मा और मोनू अरोरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed