{"_id":"580280634f1c1bd87529196c","slug":"roadways-parichalkon-ki-sewayein-samapt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम ने तीन परिचालकों की संविदा समाप्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम ने तीन परिचालकों की संविदा समाप्त की
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों की चेकिंग।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने शुक्रवार शाम सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रोडवेज बसों की चेकिंग की। इस दौरान मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस में सात यात्री बिना टिकट मिले। ये यात्री रामपुर तिहारा और मुजफ्फरनगर से देवबंद के लिए रवाना हुए थे।
एआरएम ने बताया कि डब्ल्यूटी करने वाले परिचालक नईम, निवासी भोजपुर, गाजियाबाद की संविदा समाप्त कर दी गई है। दो परिचालकों अनुज कुमार और सहंसरपाल की भी सेवा समाप्त की गई है। ये दोनों बीते तीन माह से गैरहाजिर चल रहे थे।
डिपो के 14 चालकों को भी नोटिस जारी कर ड्यूटी पर आने के आदेश दिए गए हैं।