{"_id":"62585ad88f8f5216dc3967c0","slug":"rld-mla-targeted-up-police-rajpal-said-administration-is-behaving-wrongly-toward-muslims-it-will-not-be-tolerated","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद विधायक ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल: राजपाल बोले- मुस्लिमों के साथ गलत बर्ताव कर रहा प्रशासन, ये नहीं होगा बर्ताश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद विधायक ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल: राजपाल बोले- मुस्लिमों के साथ गलत बर्ताव कर रहा प्रशासन, ये नहीं होगा बर्ताश्त
Thu, 14 Apr 2022 11:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:03 PM IST
सार
रालोद विधायक ने यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। रालोद नेता राजपाल ने कहा कि मुस्लिमों के साथ ठीक बर्ताव नहीं किया जा रहा है। यह बर्ताश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
रालोद नेता राजपाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि प्रशासन मुस्लिम समाज के साथ गलत बर्ताव कर रहा है। बुढ़ाना पुलिस मुस्लिम समाज के लोगों के घरों में गलत तरीके से तलाशी ले रही है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में गुरुवार को बुढ़ाना विधायक ने ट्वीट कर कहा कि जिले में यह सब नहीं चलने दिया जाएगा। अगर पुलिस-प्रशासन ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव में जिस तरह घर-घर जाकर फ्रिज चेक किए गए हैं, वह निंदनीय है। रमजान माह में भी पुलिस धार्मिक भावनाओं का ध्यान नहीं रख रही है। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्दोष लोगों के प्रति अगर पुलिस ने अपना व्यवहार नहीं सुधारा, तो रालोद आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। विधानसभा में भी बुढ़ाना पुलिस के रवैये का मामला उठाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें