{"_id":"6b0bcd8243b264eebf05e651","slug":"weather-in-west-up-air-in-meerut-muzaffarnagar-and-baghpat-turns-toxic-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत की हवा में घुला जहर, सुबह स्मॉग ने बढ़ाई सांसों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत की हवा में घुला जहर, सुबह स्मॉग ने बढ़ाई सांसों की मुश्किल
Sun, 29 Nov 2026 12:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:30 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह के समय स्मॉग के कारण सांस लेना दूभर हो रहा है। बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह वॉक न करने की सलाह विशेषज्ञ दे रहे हैं। वहीं दिन में धूप तेज पड़ रही है, जबकि सुबह-शाम मौसम ठंडा हो रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में रविवार सुबह हाईवे पर छाया स्मॉग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच मेरठ जिले की हवा में प्रदूषण का असर बरकरार है। रविवार सुबह शहर के आसमान में एक बार फिर स्मॉग की चादर दिखाई दी। सुबह के समय वातावरण में धुंध और धुएं का असर साफ नजर आया। हालांकि, पिछले 24 घंटे के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता में अभी भी खास सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
विभिन्न जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
रविवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 193 दर्ज किया गया। वहीं, बागपत में यह 200 और मुजफ्फरनगर में 228 रहा। आंकड़ों के अनुसार, आसपास के जिलों में भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ है। मुजफ्फरनगर की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई।

स्मॉग का असर और स्वास्थ्य पर प्रभाव
सुबह और शाम के समय स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। हवा में प्रदूषक तत्वों की मौजूदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है।