फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Returned the woman who took a tahrir against her husband

पति के खिलाफ तहरीर लेकर पहुंची महिला को लौटाया

Sat, 24 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Returned the woman who took a tahrir against her husband
खतौली। गांव शाहपुर निवासी महिला ने पति पर तीन बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के महिला को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी अनुराधा शनिवार दोपहर तीन बच्चों के साथ तहरीर लेकर थाने पहुंची। महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न कर रहा है। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। आरोप है कि शनिवार को भी पति ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे तीनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल के अलावा उसके पास रहने का कोई भी ठिकाना नहीं है। उसने पति के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही ससुराल में रहने देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कार्रवाई के महिला को थाने से बैरंग लौटा दिया। इस पर पीड़िता काफी देर थाने के बाहर ही बच्चों को साथ लेकर बैठी रोती रही, जिसके बाद वह चली गई। मामले में इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर की जानकारी कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed