फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resentment over decision to close madrassas

मदरसों को बंद करने के फैसले पर नाराजगी

Sun, 18 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Resentment over decision to close madrassas
मौलाना सैयद अरशद मदनी - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। असम सरकार की सरकारी मदरसों को बंद किए जाने की घोषणा पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि यह उन फिरकापरस्त लोगों का फैसला है जिन्होंने पूर्व में तब्लीगी जमात को भी निशाना बनाया था।
विज्ञापन

शनिवार को मौलाना सैयद अरशद मदनी ने फैसले की निंदा करते हुए कहा कि असम सरकार का मकसद मुसलमानों को मजहबी एतबार से मायूसी का शिकार बनाना और उन्हें यह अहसास कराना है कि उनके लिए मजहब पर चलना आसान नहीं है। मौलाना मदनी ने कहा कि मुस्लिम कौम आज से नहीं बल्कि हजारों सालों से मुल्क में रहती है। वो अपने दीन के मसले में किसी की मोहताज नहीं हैं, बल्कि अपने पैरों पर खड़ी है। मुल्क के अंदर हजारों मदरसे चल रहे हैं। हालांकि इस वक्त ये कौम बदहाली का शिकार है, मगर उसके बावजूद अपने दीन पर कायम है और अपने मदारिस व मस्जिदों को जिंदा रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अगर यह दो चार फीसद मदरसे भी हुकूमत की फिरकापरस्ती का शिकार हो जाते हैं तो मैं समझता हूं कि मुसलमानों को और अधिक ताकत के साथ इन मदरसों की मदद करनी चाहिए। मौलाना मदनी ने कहा कि जब चुनाव का समय करीब आता है तो इस तरह के मसले खड़े किए जाते हैं। हो सकता है कि यह भी चुनावी कार्ड हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed