{"_id":"60845e6b8ebc3e8dad0e4004","slug":"report-filed-against-three-including-son-and-daughter-in-law-muzaffarnagar-news-mrt5358845145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांख्यिकी अधिकारी के रुपये-संपत्ति हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांख्यिकी अधिकारी के रुपये-संपत्ति हड़पी
विज्ञापन
बेटे व पुत्रवधू सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी ने अपने बेटे व पुत्रवधू समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपनी लाखों की नगदी-जेवर व कार-बाइक हड़पने का आरोप लगाया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हरिपुरम कूकड़ा निवासी यशपाल सिंह सांख्यिकी अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। यशपाल सिंह ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि गत वर्ष वे बीमार हो गए थे। इसका फायदा उठाते हुए बेटे सुधीर कुमार व पुत्रवधू सरिता ने शहर के जानसठ रोड स्थित जीवनरक्षक नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी से साज खाकर 17 जुलाई 2020 को उन्हें जबरन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने के बाद बेटे व पुत्रवधू ने यशपाल सिंह के बैंक खाते से 13.29 लाख रुपये निकालने के साथ ही बैंक के लॉकर में रखे करीब 14 लाख रुपये कीमत के जेवरात भी निकाल लिए। आरोपियों ने उनकी कार व बाइक भी अपने कब्जे में कर ली। पीड़ित के अनुसार किसी तरह वे नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर घर लौटे तो दस नवंबर 2020 को बेटे व पुत्रवधू ने यशपाल सिंह व उनकी पत्नी को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। इसके बाद से ही पीड़ित अफसर पत्नी के साथ इधर-उधर धक्के खाते घूम रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।