फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Renunciation is not charity: Jain monks

त्याग दान नहीं होता : जैन मुनि

Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Renunciation is not charity: Jain monks
त्याग दान नहीं होता : जैन मुनि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंचायती मंदिर जैन मिलन में चल रहे दशलक्षण महापर्व के अष्टम दिन प्रणम्य सागर महाराज ने उत्तम त्याग धर्म का मर्म समझाया। बताया कि जब व्यक्ति क्रोध, मान, माया और लोभ को उपशम करते हुए अपने भीतर शीतलता, मृदुता, ऋजुता और शुचिता का भाव लाता है तब वह सत्य को जानने लगता है। मुनि श्री ने बताया कि त्याग दान नहीं होता, क्योंकि त्याग अपनी बुराइयों का, दोषों का किया जाता है और दान अच्छी चीजों का किया जाता है।

मिट्टी का उदाहरण देते हुए जैन मुनि ने समझाया कि माटी के तपने के बाद उसने अपनी सभी अशुद्धियों का त्याग कर दिया, अब उसमें गुणों का समावेश हो गया। उसने एक सुंदर लाल कलश का रूप ले लिया है। अब वह माटी अपना सर्वस्व अर्पण कर चुकी है। माटी अब कलश बनकर दूसरों पर उपकार करने के लिए तत्पर है। अब उसे अपने अस्तित्व का भी कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने दुर्गुणों का धीरे-धीरे छोड़ना ही त्याग है। अपने भीतर से राग को दूर करना, अपना ममत्व को छोड़ना ही त्याग है। वृक्ष अपने फलों का , गाय अपने दूध का, नदी अपने पानी का त्याग करते हैं। उस त्याग के बाद वे उससे कोई आसक्ति भी नहीं रखते हैं। यही उत्तम त्याग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed