फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rath Yatra festival after 57 years, crowd of devotees gathered

Muzaffarnagar News: 57 साल बाद रथ यात्रा महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 03 Oct 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra festival after 57 years, crowd of devotees gathered
बुढ़ाना के गांव कुरालसी में जैन समाज के रथ महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत ग्रामीण।
फोटो समाचार
विज्ञापन

बुढ़ाना। कुरालसी गांव में जैन मंदिर के वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव में जैन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री के रथ पर फूलों की वर्षा की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी में 57 साल बाद जैन मंदिर में वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने ग्रामीणों के साथ वार्षिक रथ महोत्सव ने भाग लिया। जैन समाज के लोगों ने सभी को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा मंदिर से आरंभ होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में पहुंची। शोभा यात्रा का कई स्थानों पर भारी स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री के रथ पर फूलों की वर्षा की। इस मौके पर सुरेन्द्र जैन, बिजेन्द्र जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, अनुज जैन, सोनू, किरण, मयंक जैन, पुष्पेन्द्र जैन, मामचन्द सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed