फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur Tiraha incident: Victims recorded statements in court amid tight security

देहरादून के लिए ... रामपुर तिराहा कांड : पीड़िताओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Fri, 29 Mar 2024 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rampur Tiraha incident: Victims recorded statements in court amid tight security
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में कड़ी सुरक्षा के बीच दो पीड़िताओं ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-7 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने अगली सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तिथि तय की है।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड़ संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुनवाई हुई। सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावली में दो पीड़िताओं को सुरक्षा के बीच गवाही के लिए लाया गया। बयान के बाद पीड़िताओं को वापस भेज दिया गया। इस दौरान बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा और राज सिंह पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह था मामला

एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed