{"_id":"645903ac55fc0bc1c4017f89","slug":"raid-in-oyo-hotel-on-national-highway-in-muzaffarnagar-and-sdm-took-action-to-seal-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raid in Hotel: ओयो होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, भागने लगे युवक-युवतियां, SDM ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raid in Hotel: ओयो होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, भागने लगे युवक-युवतियां, SDM ने की बड़ी कार्रवाई
Mon, 08 May 2023 07:44 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 May 2023 07:44 PM IST
सार
Raid in Hotel : ओयो होटल में छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान युवक और युवतियां भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। उधर, SDM होटल पर बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन
होटल पर छापा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओयो होटल में छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया और युवक युवतियां भागने लगे। लेकिन पुलिस ने युवक और युवतियों को पकड़ लिया। हालांकि सख्त चेतावनी देने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। वहीं, एसडीएम ने साइसेंस न मिलने पर होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन
इसलिए हुई कार्रवाई
मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से चल रहे ओयो होटल को एसडीएम खतौली ने सील करा दिया। इस दौरान कई युवक और युवतियां भी मौके पर मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम सुबोध कुमार को सूचना मिली कि मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड़ के पास अवैध रूप से ओयो नाम से होटल संचालित हो रहा है। एसडीएम ने मंसूरपुर पुलिस के साथ होटल पर छापा मारा। इससे होटल मालिक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर कई युवक युवतियां भी मिले, जो होटल मे ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: ATS ने मेरठ में छह घंटे की छानबीन, सपा नेता हिरासत में, ये इलाके रहते हैं निशाने पर
एसडीएम ने बताया कि होटल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। होटल संचालक कोई अनुमति नहीं दिखा पाए, जिसके बाद होटल को सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Akhilesh Road Show: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा- पहलवानों को लेकर चुप क्यों सरकारें? मेरठ की हालत देख उठाए सवाल