फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yash from Badsu caught with narcotics in Russia.

Muzaffarnagar News: रूस में नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया बडसू का यश

Thu, 03 Sep 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yash from Badsu caught with narcotics in Russia.
खतौली। रतनपुरी के बडसू निवासी यश को रूस की पुलिस ने आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ लिया। विधायक मदन भैया ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

गांव बडसू निवासी विधवा अनीता देवी ने विधायक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका इकलौता पुत्र यश बाहर रहकर नौकरी करता है। पिछले दिनों उसे रूस के डिलीवरी जॉब के लिए ऑफर मिला था। वह बैंकॉक के रास्ते रवाना हुआ और 27 अप्रैल को रूस पहुंच गया। रूस पहुंचने के बाद वहां के लोगों ने उसे हवाई अड्डे से उसे रिसीव किया और एक अपार्टमेंट में रखा।
इसके बाद उसे तीन से चार बार अलग-अलग स्थानों पर शिफ्ट किया गया। 17 मई को उसे कुछ सामान देकर डिलीवरी करने के लिए भेजा गया। उसके पुत्र को शक हुआ उसे गलत कार्य से भेजा गया है। इसी दौरान रूस की पुलिस ने उसे पकड़ कर वहां की जेल में डाल दिया, उसका पुत्र रशियन भाषा नहीं जानता है।
विज्ञापन

वह अपनी बेगुनाही साबित कर पा रहा है। वह एक बड़े धोखे और साजिश का शिकार हो गया है। मां ने अपने बेटे को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई। विधायक मदन भैया ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को पूरे मामले की जानकारी दी और विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed