फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav road show in Meerut and said that why BJP governments are silent for wrestlers

Akhilesh Road Show: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा- पहलवानों को लेकर चुप क्यों सरकारें? मेरठ की हालत देख उठाए सवाल

Mon, 08 May 2023 05:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 May 2023 05:29 PM IST
सार

मेरठ में अखिलेश यादव का रोड शो : अखिलेश ने मेरठ पहुंचते ही भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहलवानों को लेकर भाजपा सरकारें चुप क्यों हैं?

विज्ञापन
Akhilesh Yadav road show in Meerut and said that why BJP governments are silent for wrestlers
मेरठ में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में गठबंधन भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी यूपी के अलग-अलग शहरों में जनसभा और रोड शो कर रहे हैं। अखिलेश यादव आज यानि सोमवार को मेरठ पहुंचे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव मेरठ में सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान व पार्षद उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


नौ किलोमीटर में हुआ रोड शो
बता दें कि रोड शो दलित-गुर्जर बाहुल्य गांव लिसाड़ी से शुरू होकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचा। रोड शो अंजुम पैलेस, ट्यूबवेल तिराहा, गोला कुंआ से होते हुए कांच का पुल पर पहुंचा। जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने छतों से फूल बरसाए। करीब नौ किलोमीटर का रोड शो करने के बाद अखिलेश यादव शहर विधायक रफीक अंसारी के करीम नगर स्थित आवास पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने पूछा- पहलवानों के लिए चुप क्यों भाजपा सरकारें?

अखिलेश यादव ने कहा कि देश की महिला पहलवानों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें चुप हैं। कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना होगा। वहीं, अखिलेश ने कहा कि भाजपा सपा को परिवारवाद वाली पार्टी बताती है लेकिन, भाजपा स्वंय आरएसएस से मिलकर परिवारवाद चला रही है। हवाई पट्टी पर भी देखा गया कि मेरी सुरक्षा में इंटेलिजेंस, एलआईयू लगाई हुई है। जिससे अखिलेश को मीडिया से दूर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Meerut: नगर निगम में 1196 पोलिंग पार्टियां कराएंगी चुनाव

Akhilesh Yadav road show in Meerut and said that why BJP governments are silent for wrestlers
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने मेरठ व अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था लेकिन, हालात उल्टे हैं। गलियों में गंदगी नाले अटे पड़े हैं। रोजाना लाखों टन कूड़ा शहर से निकलकर गंगा में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई। रोजगार के झूठे वादे किए जा रहे है। मेडिकल कॉलेजों की हालत खराब है। मुख्यमंत्री को स्वंय ही नहीं पता कि मेडिकल की व्यवस्था कैसे की जाती है। 

यह भी पढ़ें: UP: ATS ने मेरठ में छह घंटे की छानबीन, सपा नेता हिरासत में, ये इलाके रहते हैं निशाने पर

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, आदिल चौधरी, जयवीर सिंह, अयूब अंसारी, योगेश वर्मा, कर्मवीर गूमी, पुष्पेद्र, जयराज चपराना, आकाश भड़ाना, अशोक कुमार जाटव, नीटू गुर्जर सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed