फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prisoner sentenced to death due to illness

जेल में सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत

Fri, 30 Oct 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prisoner sentenced to death due to illness
जेल में सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दस साल कैद की सजा काट रहे कैदी की बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे सीने में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया था। हार्टअटैक से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

शामली जनपद के कस्बा कांधला निवासी रामपाल (44) पुत्र लिज्जोराम उर्फ बबलू को 15 अगस्त 2009 को कांधला पुलिस ने युवती के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तभी से वह जेल में ही बंद था। वर्ष 2012 में रामपाल को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दस साल कैद की सजा सुनाई थी। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अचानक रामपाल को सीने में दर्द की शिकायत पर जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रामपाल की मौत हो गई। जेलर ने बताया कि कैदी के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed