फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poster competition in Kund Kund Jain Degree College

पोस्टर प्रतियोगिता में शालू ने मारी बाजी

Tue, 16 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Poster competition in Kund Kund Jain Degree College
खतौली में स्थित कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पोस्टर प्रतियोगिता में शालू ने मारी बाजी
विज्ञापन

खतौली। कुुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए पोस्टरों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

प्राचार्या डॉक्टर नीतू वशिष्ठ ने पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सपना जैन के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शालू ने प्रथम, मंतशा ने द्वितीय और शहरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार मोनी व पूजा को संयुक्त रूप से दिया गया। डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र- छात्राओं व शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम संचालन डॉ रिचा जैन ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ अल्पना गर्ग, स्तुति नागर तथा मुकुल कुमार रहे । डॉ. संजीव कुमार, डॉ फरहीन जावेद, नेहा, मुकुल जैन, पारूल जैन, शशांक कुमार, विदुषी गोयल, सुभाष, विपिन, आशी, सोनिया सैनी, पूजा और पुनीत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed