फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police tricolor marchpast on the highway, 75 policemen honored

हाईवे पर पुलिस का तिरंगा मार्चपास्ट, 75 पुलिसकर्मी किए सम्मानित

Mon, 15 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police tricolor marchpast on the highway, 75 policemen honored
महिला पुलिसकर्मियों की ओर से स्कूटी पर निकाली गई तिरंगा रैली - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन

- पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डीआइजी
- शहर में महिला पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को डीआइजी ने सम्मानित किया। डीआइजी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को समस्याओं को जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। छपार में वाहनों से मार्चपास्ट व शहर में महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी पर तिरंगा यात्रा निकालकर आम जन को जागरूक किया।

डीआइजी सुधीर कुमार सिंह एवं एसएसपी विनीत जायसवाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों और सराहनीय कार्य करने वाले 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान पुलिस एसपी अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सीओ सदर हेमंत कुमार, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, प्रतिसार निरीक्षक नदीम अहमद मौजूद रहे। उधर, छपार में एसपी यातायात कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जनपद के समस्त दो पहिया एवं चार पहिया डायल 112 वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर मार्चपास्ट किया। तिरंगा मार्च पास्ट को रामपुर तिराहा पर एसएसपी विनीत जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मार्चपास्ट मेरठ हरिद्वार हाइवे से होते हुए टोल प्लाजा छपार पर संपन्न हुआ। पुलिस कर्मियों ने टोल प्लाजा कार्यालय पर राष्ट्रीयध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed