फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police removed shops, women created ruckus in Collectorate

Muzaffarnagar News: पुलिस ने हटवाई दुकानें, महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया हंगामा

Wed, 03 Jul 2024 03:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Police removed shops, women created ruckus in Collectorate
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर नुमाइश कैंप के बाहर प्रत्येक मंगलवार को सड़क किनारे दुकान लगाने वाली दर्जनों महिलाओं ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस ने सुबह उनकी दुकानें नहीं लगने दी।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप के मैदान पर हर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाता था। इस बार इसका ठेका नहीं छूटने की वजह से कुछ महिलाएं व पुरुष नुमाइश कैंप के बाहर ही सड़क किनारे दुकान लगाते हैं। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह के समय पुलिस ने सड़क किनारे दुकानें नहीं लगने दी, जिस पर गुस्साई महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए दुकान लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पास पैठ बाजार लगाने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। मंगल बाजार में ही वे दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ते देख महिला थाना व सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने महिलाओं को शांत किया। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि सड़क पर दुकान लगाना किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। वहां सड़क पर जाम लग जाता है। ऐसे में जब तक नुमाइश कैंप के लिए ठेका नहीं छूटता है तब तक वह दुकान सड़क किनारे पर दुकान ना लगाएं। काफी समझा-बुझाकर महिलाओं को वापस भेजा गया। इस मौके पर नसीम अहमद, माया, रूबी, संगीता, आशा, गौरी, नेहा, कविता, सोमबती, खुशी, मुस्कान, सोनी, सरोज, गीता, ममता, मनोज, मीना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed