फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PM Modi to interact with Jyoti Balyan today

ज्योति बालियान से आज संवाद करेंगे पीएम मोदी

Tue, 17 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to interact with Jyoti Balyan today
शाहपुर के गांव गोयला में ज्योति बालियान अपने कोच के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ज्योति बालियान से आज संवाद करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुबह 11 बजे जिले की बेटी पैरा तीरंदाज खिलाड़ी ज्योति बालियान से वर्चुअल बातचीत कर उसका हौसलाअफजाई करेंगे। इस दौरान पीएम उनके परिजनों से भी वार्ता करेंगे। ज्योति का का चयन टोक्यो में होने वाले पैरा ओलंपिक के लिए पहले ही हो चुका है।

गांव गोयला की होनहार पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान का टोक्यो में आयोजित पैरा ओलंपिक में चयन होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होनहार खिलाड़ी व उसके स्वजनों से वर्चुअल संवाद करेंगे, जिसको लेकर गांव में खुशी की लहर है। वर्तमान में तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान अपने कोच कुलदीप वैदवान के साथ सोनीपत के साईं स्टेडियम में पसीना बहा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कराने की तैयारी कर रहे भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच करणपुरी गोस्वामी ने बताया कि ज्योति बालियान सोनीपत से ही वर्चुअल संवाद करेगी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य कलक्ट्रेट में एनआईसी में वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए गांव में स्थित सहकारी सेवा समिति में बड़ी एलईडी लगाई गई है, जिस पर ग्रामीण प्रधानमंत्री व खिलाड़ी तथा उसके परिवार के सदस्यों का वर्चुअल संवाद लाइव देखेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम बुढाना अजय अम्बष्ट व बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया के अलावा ग्राम प्रधान धर्मपाल बालियान अपने देखरेख में कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed