फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PM Modi talks about the mind, not on the situation in the country: Ajmal

नाकामियां छुपाने को केंद्र की जुबान पर पाक के बाद चीन का नाम: बदरुद्दीन

Wed, 14 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
PM Modi talks about the mind, not on the situation in the country: Ajmal
मौलाना बदरुद्दीन अमजल - फोटो : DEVBAND
पीएम मोदी मन की बात करते हैं देश के हालात पर नहीं : अजमल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। एआईयूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद व दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पहले पाकिस्तान का नाम लेती रही और अब चीन को ढाल बनाए हुए है।

मजलिस-ए-शूरा की बैठक में शामिल होने आए मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात तो करते हैं। लेकिन वर्तमान में देश की स्थिति क्या है उस पर कोई बात नहीं करते। अब अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए उन्होंने चीन के नाम का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौजूदा हालात में देश की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है, लगातार जीडीपी नीचे जा रही है। अन्नदाता सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विवादित ढांचे का मामला हो, अनुच्छेद-370 हो या फिर ट्रिपल तलाक। सभी मामलों में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने में लगी हुई है। उन्होंने हाथरस में हुई घटना का जिक्र योगी सरकार को घेरा। मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम में सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed